गाजीपुर: माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के पूर्व उप सचिव के पिता का निधन! मुखाग्नि बड़े पुत्र पूर्व उप सचिव राम अवतार यादव ने दिया
January 31, 2026
सादात/गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के पूर्व उप सचिव डॉ राम अवतार यादव के पिता श्री भृगुनाथ यादव का शनिवार को सुबह देहांत हो गया। वे 100 वर्ष के थे । उनका अंतिम संस्कार सैदपुर में गौहरगंज गंगा घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र राम अवतार यादव ने दी वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित थे । सरल स्वभाव के होते हुए वे अमरसिंह कुटी के संत मौनी बाबा के सच्चे भक्त रहे । वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं । उनकी मृत्यु पर सगे संबंधियों, सेवा निवृत्त संगठन के साथियों, पत्रकार भाईयों और शिक्षक साथियों ने गहरा दुःख प्रकट किया है और मृतक आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है । उनके अंतिम संस्कार में बेसिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, सादात ब्लाक के पूर्व जिलाध्यक्ष वंशराज यादव, पूर्व ग्राम प्रधान विरेन्द्र यादव, अटेवा के अध्यक्ष सुनील यादव, डा राजेश यादव, राजकीय इंटर कालेज चकिया के प्रधानाचार्य डा राजेश यादव, माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के उप सचिव साहब सिंह यादव , बृजमोहन यादव प्रमेश। यादव सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।
.jpg)