Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: वीडियो प्रकरण में प्रशासन द्वारा मात्र खानापूर्ति के लिए एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया किसान खपा


छिबरामऊ/कन्नौज। सौ सैया अस्पताल प्रकरण के संबंध भारतीय किसान यूनियन भानू की बैठक में आगामी आंदोलन की रणनीत पर विचार विमर्श किया गया।

सौ सैया संयुक्त चिकित्सालय से संबंधित हाल ही में वायरल हुए वीडियो प्रकरण में प्रशासन द्वारा मात्र खानापूर्ति के लिए एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया गया है । जबकि मुख्य जिम्मेदार अधिकारी विपिन सचान को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।  भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने पूर्व में स्पष्ट किया था कि दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। चूंकि जनपद में आए दिन अस्पतालों से संबंधित लापरवाही की घटनाएँ बढ़ रही हैं और जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती, अतः संगठन द्वारा जल्द ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कन्नौज (ब्डव्) के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |