बिशुनगढ़/कन्नौज। थाना क्षेत्र के कैरदा गढ़ी गांव निवासी ओमप्रकाश पुत्र सियाराम को अवैध हथियार रखने के मामले में न्यायालय से सजा सुनाई गई है।
पुलिस ने आरोपी को दिनांक 04 मार्च 2010 को 315 बोर के तमंचे वह दो कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया था।मामले की सुनवाई गुरुवार को सिविल जज अंकुश श्रीवास्तव की अदालत में हुई। सरकारी अधिवक्ता दानिश जमाल द्वारा पैरवी की गई। न्यायालय ने आरोपी को दोषी मानते हुए जेल में बिताई गई अवधि व 2000 रुपये का जुर्माना लगाया।पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई और न्यायालय के निर्णय से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।
.jpg)