Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः यातायात प्रभारी ने सुरक्षा नियमों को लेकर चलाया अभियान ! वाहन चालक रात्रि के समय दो ड्राइवरों की तैनाती करे सुनिश्चित


छिबरामऊ/कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार एवं क्षेत्राधिकार यातायात प्रियंका वाजपेई के निर्देशन में प्रभारी यातायात रवि शंकर त्रिपाठी के प्रवेक्षण में सोमवार को छिबरामऊ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।इस दौरान टीएसआई अरशद अली ने व्यावसायिक वाहनों के संचालन में दो ड्राइवरों की अनिवार्यता को लेकर व्यापक जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया।

अभियान के दौरान अरशद ने वाहन चालकों को लंबी दूरी की यात्रा और रात्रिकालीन संचालन के समय दो ड्राइवरों की तैनाती सुनिश्चित करने,वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा ओवरलोडिंग से बचने को लेकर जागरूक किया।टीएसआई ने बताया कि थकान की स्थिति में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन सकता है,इसलिए समय-समय पर विश्राम बेहद जरूरी है।

टीएसआई अरशद ने अभियान के तहत 25 चालान किए।इसके साथ ही चालकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट वितरित कर नियमों का पालन करने का संकल्प भी दिलाया गया।वही भारी वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा के भीतर वाहन चलाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए।

यातायात पुलिस का कड़ा संदेश! टीएसआई ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी,ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |