Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सहारनपुरः छुटमलपुर में भाकियू (तोमर) का सातवां स्थापना दिवस समारोह संपन्न! किसानों-मजदूरों के हक के लिए हर संघर्ष को तैयार रू चैधरी संजीव तोमर


छुटमलपुर/ सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) का सातवां स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को छुटमलपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी संजीव तोमर ने कहा कि उनका संगठन जनता के बीच रहकर किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के अधिकारों की सशक्त लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों और मजदूरों को उनका हक दिलाने के लिए संगठन किसी भी हद तक जाने से पीछे नहीं हटेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी संजीव तोमर ने रिजवान उर्फ सोनू मिर्जा को भारतीय किसान यूनियन (तोमर) का छुटमलपुर नगर अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष रिजवान उर्फ सोनू मिर्जा ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसकी गरिमा को समझते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। समारोह के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाकियू (तोमर) की सदस्यता ग्रहण की। चैधरी संजीव तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन किसानों के हितों की सच्ची लड़ाई लड़ रहा है और कार्यकर्ताओं को किसानों, मजदूरों एवं जरूरतमंदों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाना चाहिए।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि संगठन में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। वहीं पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष पारित  ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया। अध्यक्ष राव सलीम ने भी संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता मास्टर देवेंद्र कंबोज ने किया। भाकियू तोमर के युवा जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी के नेतृत्व में स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस मौके पर नवाब उर्फ मोनू, एहसान कुरैशी, एजाज मलिक, डॉ. मुजम्मिल मलिक, इनाम कुरैशी, शौकीन सलमानी, हाजी शौकीन अंसारी, उस्मान मिर्जा, सलीम अल्वी, मोहम्मद अली, रिहान मिर्जा, अरशद मिर्जा, हाजी खुर्शीद, इस्लाम अंसारी, मुस्तकीम मलिक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |