अमेठीः ब्लॉक में जमा हुई भारी भीड़
January 27, 2026
अमेठी। जनपद के भेटुआ ब्लॉक में मंगलवार को भारी भीड़ जमा हो गई। यह भीड़ चुनाव आयोग द्वारा भेजे गए नोटिस के जवाब में अपने दस्तावेज जमा कराने पहुंची थी। दरअसल, प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के पहले चरण में तैयार मतदाता सूची से जिन लोगों के नाम का मिलान नहीं हो सका था, उन्हें चुनाव आयोग ने नोटिस भेजे थे। इन नोटिसों में लोगों से अपने आवश्यक दस्तावेज जमा करने को कहा गया था। नोटिस में लोगों को निर्धारित दिन और समय पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। मतदाता सूची से नाम कटने के डर से मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग भेटुआ ब्लॉक परिसर में पहुंच गए। भीड़ की स्थिति ऐसी थी कि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (।म्त्व्) रामानुज सिंह, कुंवर विक्रम सिंह और अम्बरीष मिश्रा को ब्लॉक परिसर में अलग से काउंटर लगाकर लोगों के नोटिसों के जवाब दर्ज करने पड़े।
