Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः अखिल भारतीय ब्राह्मण परिवार ने यूजीसी एक्ट का किया विरोध, सौपा ज्ञापन


अमेठी। अखिल भारतीय ब्राह्मण परिवार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) रेगुलेशन 2026 का विरोध किया है। संगठन ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा और इस कानून को वापस लेने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि यूजीसी रेगुलेशन 2026 धर्म, जाति और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ रहा है। संगठन का मानना है कि यह बिल अत्यंत ही भेदभावपूर्ण है और इससे समाज में नकारात्मक मानसिकता तथा राजनीतिक दुष्परिणाम सामने आ सकते हैं। संगठन ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) अधिनियम में वर्ष 2012 के बाद 2026 में संशोधन करके यह अग्रगामी बिल लाया गया है। उन्होंने इसे तत्काल वापस लेने की अपील की है। अखिल भारतीय ब्राह्मण परिवार सेवा संस्थान के अमेठी जिलाध्यक्ष ने यह ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति को सौंपा। इस दौरान राजकुमार तिवारी, रमाकांत मिश्रा, शिवम पाण्डेय, आलोक मिश्रा, जमुना प्रसाद शुक्ला, अनुभव मिश्रा और कैलाश मिश्रा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |