Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जायस: नगर पालिका में भ्रष्टाचार की बरसात! ठंड कोहरे मे आरओ पानी की हुई शुरुआत


जायस/अमेठी।
कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच जायस नगर पालिका एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरती नजर आ रही है।  नगर पालिका द्वारा पूरे हकीम वार्ड नंबर दो व वाटर बॉक्स गोरियाना आदि आधा दर्जन जगहो पर ठंड मे बेमौसम आरओ अपने निजी लाभ के लिए  रखवाया गया। जनता का आरोप  स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तापमान पहले से ही बेहद नीचे है। तो यह कदम जनहित के फायदे के लिये नहीं बल्कि अपने लाभ व भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। आरो लगवाने के नाम पर  जायस नगर पालिका के जिम्मेदारों द्वारा मोटी रकम की बंदरबांट की जा रही है। नगर पालिका वालो की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिना जरूरत और बिना किसी मांग के यह कार्य कराया गया ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया कड़ाके की ठंड में बर्फ लगवाना जनता के साथ मजाक बताया जा रहा है। सूत्रो की माने तो आरो का आधा अधूरा कार्य करवा कर पेमेन्ट भी करवा लिया गया है। जायस नगर पालिका पर पहले से ही भ्रष्टाचार के कई आरोप लगते चले आ रहे हैं। इस ताजे मामले ने उन आरोपों को और मजबूत कर दिया है। स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि विभागीय प्रशासन इस मामले पर संज्ञान लेता है या भ्रष्टाचार की यह पूरी आरो की कहानी अन्य मुद्दो की तरह दबा दी जाएगी ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |