Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदल जालसाजों ने खाते से उड़ाए 15 हजार रुपये , मुकदमा दर्ज


लखनऊ । आलमबाग , कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में घूम रहे जालसाजों ने एक बुजुर्ग को निशाना बना धोखाधड़ी कर उनका एटीएम कार्ड बदल खाते से 15 हजार रुपये निकाल हड़प लिया। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित गोपालपुरी निवासी 60 वर्षीय संजय कुमार सिन्हा पुत्र सीता राम सिन्हा के अनुसार वह बीते 26 जनवरी को थाना क्षेत्र स्थित हसनपुर तिराहा स्थित एक्सिस बैंक केएटीएम पर 10 हजार रुपये निकालने गए थे। आरोप है कि एटीएम में उनके पीछे खड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने उनका पिन नंबर देख उन्हें बातों में उलझाकर अपना डेबिट कार्ड उनके कार्ड से बदल उनके खाते से 10 हजार और 5 हजार कुल 15 हजार रुपये निकाल हड़प लिया। जिसकी जानकारी होने पर उन्होंने अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक कराने के साथ बैंक खाते को फ्रीज करा स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में पुलिस से लिखित शिकायत की है। वही पीड़ित बुजुर्ग का कहना था उक्त एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में उक्त अज्ञात व्यक्ति स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।  पुलिस के अनुसार पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |