सुल्तानपुर: मेडिकल कॉलेज में लिफ्ट खराब होने से भर्ती मरीज और उनके तीमारदार हो रहे परेशान
January 09, 2026
सुल्तानपुर । स्वासाशी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सुल्तानपुर में कई दिनों से न्यू ओपीडी बिल्डिंग में तीसरे नंबर फ्लोर की लिफ्ट खराब होने से भर्ती मरीज और उनके तीमारदार हो रहे परेशान विकल्प के रूप में एक नोटिस चस्पा कर दी गई है कि 3 नंबर फ्लोर पर जाने वाले मरीज और उनके तीमारदार डॉक्टर की लिफ्ट से जा सकते हैं लेकिन वास्तविकता में ऐसा बिल्कुल नही है जब मरीज के तीमारदार डॉक्टर की लिफ्ट का प्रयोग करने के लिए जाते हैं तो वहाँ ड्यूटी पर तैनात गार्ड द्वारा डॉक्टर लिफ्ट का प्रयोग करने से मना कर दिया जाता है जिससे मरीज और उनके तीमारदार और बुजुर्ग लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। देखते हैं सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज प्रशासन कब लेता है मामले का संज्ञान। जिससे लिफ्ट को ठीक कराकर आवागमन को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।
