तिलोई: डॉ. प्रवीण तोगड़िया का हुआ स्वागत
January 18, 2026
तिलोई/अमेठी। शनिवार की देर शाम ब्लाक तिलोई क्षेत्र अंतर्गत पूरे दूंदी गांव में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने एक स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम संगठन के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया के आगमन पर आयोजित किया गया था। इसमें संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।यह आयोजन तिलोई के पूरे दूंदी स्थित शोभनाथ सिंह के निजी आवास पर हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और अपने विचार साझा किए। दिल्ली प्रांत के मंत्री राजेश सिंह और शोभनाथ सिंह ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की।संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल समाज में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को संगठन से जोड़ना और उन्हें समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के भारी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और लोग उपस्थित रहे।
