अमेठीः ...अब अमेठी मे मतदान करेगी दीदी ईरानी, निभाया अपना वादा
January 08, 2026
अमेठी। जनपद अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी अब अमेठी मे अपने मताधिकार का प्रयोग करेगी क्योकि मतदाता सूची मे उनका नाम जूड चुका है। उक्त जानकारी भाजपा नेताओं ने दी। बीजेपी के जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि दीदी स्मृति ईरानी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मेदन मवई गांव से मतदाता सूची में शामिल हुई थी और मतदान भी किया था , फिर अब एसआईआर में उनका नाम इस गांव से मतदाता सूची में शामिल है, जहां पर स्मृति ईरानी ने अपना आवास बनाया है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि वहि अब एसआईआर प्रक्रिया के तहत, उनका नाम फिर से मेदन मवई गांव की मतदाता सूची में शामिल किया गया है, जहां उनका अपना घर भी है।’ गौरतलब हो कि 2014 के लोकसभा चुनाव मे स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन हार गईं। इसके बावजूद, उन्होंने इस क्षेत्र को नहीं छोड़ा और 2019 में उन्हें हराकर अमेठी की सांसद बनीं। वही 2024 का जब लोकसभा का चुनाव हुआ तो उन्हे हार का सामना करना पडा। लेकिन उन्होने उसी समय कह दिया था कि अमेठी से रिस्ता हमेसा बना रहेगा। दीदी ईरानी ने अमेठी की जनता को यह संदेष भी दिया कि उनका रिश्ता अटूट है और वह अमेठी छोड़कर जाने वाली नहीं है।’ जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला मजिस्ट्रेट संजय चैहान ने कहा कि एसआईआर के तहत मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित कर दिया गया है। इस प्रक्रिया के दौरान लगभग 2.67 लाख नाम हटाए गए, जबकि ईरानी का नाम मेदान मवई गांव की वोटर लिस्ट में शामिल है।
.jpg)