सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में संगठन का प्रतिनिधिमंडल मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मिलकर एनएचएम कर्मचारियों के समस्याओं के संबंध में अवगत कराया जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया कर्मचारियों की समस्याएं एवं मांगे निम्नवत है।सभी कर्मचारियों का वेतन बिल 28 तारीख तक स्टेट पर भेज दिया जाए जिस हेतु मिशन निदेशक का पत्र भी जारी हुआ है जिससे कर्मचारियों को समय से मानदेय प्राप्त हो सके कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध जिला स्तरीय होने वाली जीआरसी की बैठक को जल्द से जल्द कराया जाए संघ के पदाधिकारी के कार्यों को करने हेतु संघ भवन हेतु एक सरकारी भवन उपलब्ध कराया जाए कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर एवं एएनएम के लंबित पीबीआई एवं टी बी आई का भुगतान जल्द से जल्द कराया जाये आरबीएसके टीम हेतु संचालित होने वाली गाड़ी को जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जा सके जिससे आरबीएस के कर्मचारियों द्वारा बच्चों की स्क्रीनिंग ज्यादा से ज्यादा कर उपचारित कराया जा सके उक्त समस्त मांगों के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिया गया ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला जिला कोषाध्यक्ष कुमार मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी संदीप कुमार एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
!doctype>
