लखनऊः जनरेश्वर मिश्र पार्क, लखनऊ स्थित डायनासोर पार्क पीपीपी परियोजना में अनियमितता
January 30, 2026
लखनऊ । जनरेश्वर मिश्र पार्क, लखनऊ में पीपीपी मॉडल के तहत विकसित डायनासोर पार्क परियोजना को लेकर निजी रियायतधारी इन्फिनिटी9 (स्वामीरू आदित्य आनंद, दिल्ली निवासी) पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं।आरएफपी के अनुसार परियोजना की कुल लागत लगभग 7.5 करोड़ रुपये निर्धारित थी, जिसमें लगभग 5 करोड़ रुपये का वित्तपोषण लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा किया गया। शेष निवेश निजी रियायतधारी को करना था। प्रारंभिक जांच में निर्माण कार्य की गुणवत्ता और स्थापित संरचनाएं घोषित लागत व मानकों से मेल नहीं खाती पाई गईं।सूत्रों के अनुसार सीमित निवेश के बावजूद निजी संचालक को 15 वर्षों के लिए सार्वजनिक भूमि पर संचालन अधिकार प्रदान किए गए हैं। राजस्व साझेदारी मॉडल भी असंतुलित बताया जा रहा है, जिसमें टिकट आय का 70 प्रतिशत निजी संचालक और 30 प्रतिशत एलडीए को मिलता है।अतिरिक्त आकर्षणों से होने वाली आय की रिपोर्टिंग में भी पारदर्शिता की कमी बताई जा रही है। इस मामले में अब तक कोई ऑडिटेड वित्तीय विवरण प्रस्तुत नहीं किया गया है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
.jpg)