शाहबाद: आदर्श कृषक इंटर कॉलेज किरा में पांच दिवसीय स्काउट गाइड कैंप का हुआ समापन
January 31, 2026
शाहबाद। शनिवार को आदर्श कृषक इंटर कॉलेज किरा शाहाबाद में अंतिम पांचवे दिन तृतीय सोपान स्काउट गाइड कैंप का समापन हुआ जिसमें जिलामुख्या आयुक्त बलराम सिंह जिला सचिव ओम प्रकाश सैनी विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबन्धक कुलवंत कौर, अध्यक्ष घनेंद्र गंगवार उपप्रबंधक भरत सिंह उपाध्यक्ष अहमद वली खा राजेश कुमार हरनंदन गंगवार कैलाश चंद्र, प्रधानाचार्य आकांक्षा सक्सेना शिक्षक लता सिंह पंकज कुमार शर्मा हरिशंकर अनिल कुमार डालचंद अतुल कुमार अरविंद शशि कुमार शर्मा सलोनी लवली बेसिक कोर्स गाइड मास्टर कुमारी परमजीत कौर उपस्थित रहे। नरवंत कौर , प्रेमपाल द्वारा छात्रों को सर्वप्रथम ध्वजारोहण , प्रार्थना के बाद प्राथमिक चिकित्सा, उपचार, स्काउट गाइड के प्रमुख नियम, विभिन्न प्रकार की गांठ बांधना, टेंट तैयार करना, बिना बर्तन के भोजन बनाना आदि कार्य सिखाए गए। उनके द्वार किया गया कार्य का निरीक्षक सहायक संगठन आयुक्त मुरादाबाद मंडल बृजेश जी द्वारा किया गया। जिसमें समस्त छात्राएं स्टाफ उपस्थित।
