शमसाबाद। आज शमसाबाद आगमन पर मा० सांसद श्री राजकुमार चाहर जी का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजकुमार चाहर यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों और युवाओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के स्थानीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर सांसद का उत्साहवर्धन किया और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
मा० सांसद राजकुमार चाहर जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं से संगठन को और सशक्त बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
