Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः जमीन कब्जाने के मामले में सुनवाई टली


सुल्तानपुर। तहसील कादीपुर क्षेत्र के ग्राम सभा नारा मधईपुर की जमीनी मामले की सुनवाई हड़ताल के कारण टली पूरा मामला नारा मधईपुर से जुड़ा है जहां के कोटेदार सुरेश यादव सुत रमाशंकर के द्वारा ग्राम सभा की जमीन को कब्जा किया है जिसको लेकर 6.8.2022 लेखपाल के द्वारा संज्ञान में लेकर तहसील कादीपुर में मुकदमा दर्ज कराया जिसके बाद पूर्व में तैनात कादीपुर तहसीलदार मयंक मिश्रा ने मामले को संज्ञान मे लेकर 25ध्11ध्23 को बेदखली की कार्रवाई का दिया था आदेश भू माफियाओ सुरेश ने फिर से कादीपुर तहसील कोर्ट में री अपील कर तहसीलदार घनश्याम भारती के द्वारा फर्जी रिपोर्ट लगवा कर सुरेश पुत्र रमाशंकर का मकान 50 साल पुराना दिखाकर और कोई अन्य मकान ना दिखाकर कार्रवाई को स्थगित कर दिया जबकि जानकारी के अनुसार सुरेश पुत्र रामाशंकर के पास चार मकान है और वह मकान 2022 में बना था जिसको तहसीलदार घनश्याम भारती के द्वारा 50 साल पुराना दिखाया गया है ग्राम सभा के लोगों ने 1ध्9ध् 2025 को उनके चारों घरों की फोटो,चार छप्पर ट्रैक्टर और चार पहिया वाहन, घर में पांच सरकारी नौकरी, को लेकर अपर जिला अधिकारी के यहां अपील कर दी, जिसकी सुनवाई 8 जनवरी को थी लेकिन हड़ताल के कारण अब इसकी सुनवाई 21 जनवरी को होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |