अमेठीः वैरी गुड थाना संग्रामपुर! अवैध खनन करते तीन ट्रैक्टर मय ट्राली सीज
January 07, 2026
अमेठी। जनपद के थाना संग्रामपुर पुलिस ने अवैध खनन पर एक बडी कार्यवाही करते हुए तीन ट्रैक्टर मय ट्राली को सीज किया है। थाना संग्रामपुर मे नये थानाध्यक्ष द्वारा की यह कार्यवाही वाकई सराहनीय है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना संग्रामपुर पुलिस क्षेत्र में मौजूद थी तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा टीकरमाफी के पास में अवैध खनन हो रहा है । श्री सिंह ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचने पर अवैध खनन करने वाली 03 अदद ट्रैक्टर मय ट्राली को कब्जे में लिया गया । ट्रैक्टर चालकों से खनन अनुमति व उपरोक्त वाहन संबंधित प्रपत्र मांगने पर दिखा न सके । थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा 03 ट्रैक्टर मय ट्राली को कब्जे में लेकर एमवी एक्ट में नियमानुसार अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
