पीलीभीत। जनपद के लिए गौरव का क्षण उस समय आया जब गोस्वामीज मॉम्स प्राइड स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा वैशाली शर्मा को विकसित भारत यंग लीडर डायलॉगदृ2026 प्रतियोगिता के फाइनल चरण में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ। इसके अंतर्गत वैशाली 12 जनवरी को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए रवाना हुईं।इस उपलब्धि के क्रम में वैशाली शर्मा को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महामहिम आनंदीबेन पटेल से भेंट कर अपने विचार साझा करने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ। अन्य प्रतिभागियों के साथ उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर युवा भारत के विकास से जुड़े अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।यह उपलब्धि केवल विद्यालय के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है। वैशाली ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन से सभी को गौरवान्वित किया है।
उल्लेखनीय है कि विकसित भारत यंग लीडर डायलॉगदृ2026 प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष की आयु के युवा प्रतिभाग कर सकते हैं। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, नवाचार एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है।वैशाली शर्मा इस प्रतियोगिता के सभी चरणों को उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण कर अब 12 जनवरी को दिल्ली में दो अन्य साथियों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करेंगी। इस अवसर के पश्चात उन्हें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट करने का भी सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।विद्यालय के प्रबंधक निशांत गोस्वामी, संरक्षिका सोनिया गोस्वामी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने वैशाली शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।
