Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: देश की सभी नदियों को जोड़ने से सूखा और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओ से मिलेगी निजात -ठा0 तारा चंद बिष्ट


लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के जल्द ही प्रदेश प्रभारी का पद ग्रहण करने के बाद ठाकुर तारा चंद बिष्ट ने एक पत्रकार वार्ता दौरान एस आई आर कार्यक्रम दौरान लखनऊ मे 12 लाख् वोट कटने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा केंद्रीय सरकार की पहल की सरहाना करते हुये कहा की जो किसान गाँव मे भी और शहर मे वोट था उनके कटे है और 2009 के चुनाव भी समय अखिलेश दास द्वारा अंधाधुंध फर्जी वोट बढ़ाए गये थे वो वोट कटे है।उन्होंने कहा की जो पाकिस्तानी और बांग्लादेशी रोहिंगिया देश मे घुस आये उनको देश से बाहर करने की मुहीम है। भारतीय किसान यूनियन (भानु) को छोड़ने के मुद्दे पर कहा कि उस पार्टी की कार्यशैली दूषित हो गई थी,पैसा लेकर आईडी कार्ड और पद बांटने लगे थे,इसीलिए उन्होंने पार्टी त्याग दी। किसान सम्मान निधि मे फार्मर आईडी और ई- केवाईसी कराने के मुद्दों पर कहा की इस पहल से जो वास्तविक किसान है उनको प्राकृतिक आपदा मे मुवावजा मिलने पर सहूलियत होगी। एक प्रश्न की युवा खेतिबाड़ी से दूर होता जा रहा है। तारा चंद बिष्ट ने कहा की यह प्रशासन की कमी है। प्रत्येक तहसील के उपजिलाधिकारी,तहसीलदार और लेखपाल को गांव मे जाकर मिट्टी की जांच करनी चाहिए और कार्यशाला का आयोजन करना चाहिए जिसमे वे युवा किसानों को मिट्टी के अनुसार फसल बोने की सलाह देनी चाहिए और उन्नत बीज और प्राकृतिक खाद के उपयोग के विषय मे जानकारी देनी चाहिये। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि सरकार को जितनी भी नदियां है उनको जोड़ने का काम करना चाहिये जिससे जो बंजर भूमि पड़ी है उनको भी जल मिल जाए और उपजाऊ बन कर फसल योग्य हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |