Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखड: विंटर टूरिज्म कॉन्क्लेव 2026 के माध्यम से शीतकालीन पर्यटन को नई ऊंचाई देने की तैयारी


उत्तराखड । आगामी 14 जनवरी को उत्तरकाशी के नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव का किया जाएगा आयोजन पर्यटन विभाग द्वारा आगामी 14 जनवरी को एक भव्य श्विंटर टूरिज्म कॉन्क्लेवश् का आयोजन किया जा रहा है,कॉनक्लेव के आयोजन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा बैठक ली। इस कॉन्क्लेव के माध्यम से सरकार पर्यटन को केवल एक सीजन तक सीमित न रखकर वर्षभर पर्यटन के मॉडल पर काम करने के प्रयास कर रही है। 

कॉनक्लेव में एसोसिएशन आफ डॉमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ इंडिया के सहयोग से देशभर के विभिन्न राज्यों से 50 टूर ऑपरेटर्स तथा उत्तराखंड के 50 लोकल टूर ऑपरेटर्स द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। इसके अतिरिक्त स्थानीय होटल संगठन उत्तरकाशी और बड़कोट तथा ट्रैकिंग संगठन उत्तरकाशी और सांकरी के पंजीकृत प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभा किया जाएगा।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि मानकों के अनुसार बुनियादी ढांचा तैयार किया जाए ताकि विदेशी पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। इसके साथ ही, स्थानीय समुदायों को इस उद्योग से जोड़ने के लिए श्होमस्टेश् नीति और स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जाएगा। इस कॉन्क्लेव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा साहसिक खेलों को बढ़ावा देना है, जिसके तहत स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग, आइस स्केटिंग और विंटर ट्रेकिंग के लिए नए ट्रैक और प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना पर विचार-विमर्श किया जाएगा। 

बैठक में जिला पर्यटन विकास अधिकारी केके जोशी, पुलिस उपाधीक्षक जनक पंवार,निम रजिस्ट्रार विशाल रंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |