गुरसहायगंज /कन्नौज। शुक्रवार को पूर्व सीएम और सांसद अखिलेश यादव ने समधन के वरिष्ठ सपा नेता रफी अनवर सिद्दीकी के एक शादी कार्यक्रम मे शिरकत की जिस के बाद समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी रहे राज सिंह छोटे ठाकुर के आवास पर पहुंचकर उनकी माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा वरिष्ठ सपा नेता अनिल आर्य की ताई जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे पूर्व सीएम और सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने एक बार फिर जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाया है। उन्होने कहा कि जनगणना एक गंभीर और आवश्यक कार्य है। अगर इसमे जाति शामिल हो जाएगी तो हमे हर जाति को उसके हक और सम्मान दिलाने मे आसानी होगी। पूर्व सीएम बोले कि इससे कोई झगड़ा नहीं होगा लेकिन बीजेपी झगड़ा चाहती है। अखिलेश ने जनगणना मे ग्रामीण क्षेत्रों की बीमारियों को भी शामिल करने की बात कही। उन्होने कहा कि इससे हमे भविष्य मे उस क्षेत्र मे अस्पताल निर्माण कैसा होगा उसमे आसानी होगी।
कन्नौज के गुरसहायगंज और समधन नगर मे आज स्थानीय सांसद और पूर्व सीएम अखिलेश यादव का औचक दौरा लगा। सपा के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनिल आर्य के आवास पर अखिलेश यादव पत्रकारों से रूबरू हुये। यहां सबसे पहले उन्होने महाराष्ट्र मे विमान हादसे मे डिप्टी सीएम अजीत पवार की मौत को लेकर कहा कि जब विजिबिल्टी तीन किलोमीटर थी तो हादसा कैसे हुआ। विमान हादसे की जांच के साथ पूर्व सीएम ने विमान कंपनी की भी जांच कराने की बात कही। उन्होने कहा कि आखिर दो साल पहले आई कंपनी ने इतनी जल्दी 17 विमान कैसे बना लिये इसकी भी जांच होना चाहिये।
चुनाव आयोग पर भी अखिलेश यादव ने अप्रत्यक्ष रूप से तीखा हमला बोला। उन्होने कहा कि एसआईआर मे हमारे कार्यकर्ता बहुत मेहनत कर रहे। इसे तरह और ज्यादा मेहनत करें नहीं तो बीजेपी के लोग अफसरों और चुनाव आयोग के साथ मिलकर हमारे आपके वोट कटवा देंगे। सोने चांदी की महंगाई पर कहा भाजपा चाहती है की गरीब पीतल पहने।
असम के सीएम के मुस्लिम विरोधी बयान पर कहा की वह ऐसी ही बाते करेंगे उन्हे असम से कोई लेना देना नहीं। वह नफरत भरी बाते ही बोलेंगे लेकिन हमे आपको मिलकर रहना है। असम की सीएम की आड़ मे अखिलेश यादव ने भाजपा के बड़े नेताओं पर निशाना साधते हुये कहा कि असम के बगल मे अरुणाचल प्रदेश है जिसकी जमीन चीन छीनता जा रहा है। बीजेपी अभी तक देश का क्षेत्रफल नहीं बता पा रही है। अखिलेश यादव बोले मै दावा करता हूं कि भारत का क्षेत्रफल 2014 से पहले कितना था और 2014 के बाद कितना है। इसके बारे मे नफरती भाषा बोलने वाले किसी भी भाजपा नेता से पूछ लो तो उसका मुंह सिल जाएगा। इसके बाद पूर्व सीएम ने स्वर्गीय सत्तार कुरैशी के आवास पर पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन धीरेंद्र आर्य पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी पूर्व विधायक अरविंद यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी पूर्व प्रत्याशी अनिल पाल प्रदेश सचिव हसीब हसन समाजसेवी राज सिंह छोटे ठाकुर युवा सपा नेता जुनैद सिद्दीकी सहित कई सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
