लखनऊ । स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी उत्तर प्रदेश हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में लखनऊ जनपद ने दिसंबर 2025 में प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। जनपद को इस रैंकिंग में 0.68 का कंपोजिट स्कोर प्राप्त हुआ है। प्रयागराज, श्रावस्ती, गोरखपुर, महाराजगंज और हाथरस क्रमशः दूसरे, तीसरे, चैथे और पांचवें स्थान पर हैं द्य
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी.सिंह ने बताया कि मातृ स्वास्थ्य, बच्चों के टीकाकरण, परिवार कल्याण कार्यक्रम और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता जैसे महत्वपूर्ण सूचकांकों में बेहतर प्रदर्शन के चलते लखनऊ को यह उपलब्धि मिली है। उन्होंने कहा कि पूर्ण टीकाकरण और गर्भावस्था के दौरान एचआईवी जांच के मामले में जनपद को शत-प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।ब्लॉकों के प्रदर्शन की बात करें तो बख्शी का तालाब, माल और मोहनलालगंज ब्लॉक सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले रहे हैं द्य इसके साथ ही कई ब्लॉकों ने पिछले महीने की तुलना में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। चिनहट ब्लॉक ने रैंकिंग में सबसे अधिक सुधार किया है, वहीं माल ब्लॉक में परिवार नियोजन के स्थायी साधनों को अपनाने के संकेतक में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि इस उपलब्धि के लिए जिला स्तर से लेकर फील्ड में कार्य कर रहे सभी स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। यह सफलता टीमवर्क, नियमित निगरानी और डाटा आधारित योजना का परिणाम है।
उन्होंने बताया कि मातृ स्वास्थ्य, टीकाकरण और गर्भवती महिलाओं की जांच को प्राथमिकता देते हुए सभी ब्लॉकों में लगातार निगरानी और फॉलो-अप किया गया, जिसका सकारात्मक असर रैंकिंग में देखने को मिला है। हमें यह प्रयास करना है कि आगे भी यह रैंकिंग बरकरार रहे द्य विभाग का मुख्य उद्देश्य है कि आम जनता को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएँ मिलें।
