शाहबाद: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस ! 11 शिकायती पत्रों में से दो शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
January 05, 2026
शाहबाद । मुख्य विकास अधिकारी गुलाबचंद की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित होने वाला संपूर्ण समाधान दिवस हजरत अली बर्थडे का अवकाश होने के कारण सोमवार को आयोजित कराया गया, जिसमें समस्त विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे और लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व,पुलिस,खंड विकास कार्यालय, पूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों के कुल 11 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से दो शिकायती पत्रों का निस्तारण अधिकारियों द्वारा मौके पर ही करा दिया गया, वहीं अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए समस्त अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया। इस संपूर्ण समाधान दिवस में अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी गुलाबचंद,उप जिलाधिकारी आशुतोष कुमार, खंड विकास अधिकारी धीरेंद्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवकीनंदन, तहसीलदार अमित कुमार,खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ पदम सिंह, पूर्ति निरीक्षक किशन लाल, सिंचाई विभाग के जेई रामेश्वरम, पुलिस उप निरीक्षक अरविंद दीक्षित, वीर सिंह और रिजवान आदि मौजूद रहे।
