Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: ग्राम मारकुण्डी में डीएम,एसपी,सीडीओ द्वारा जन चौपाल का आयोजन किया गया।

ग्रामीणों की सुरक्षा, जनसुविधाओं और विभागीय योजनाओं से संबंधित समस्याओं का मौके पर निस्तारण।

सोनभद्र। राजस्व ग्राम मारकुण्डी के पंचायत भवन मारकुण्डी में जिलाधिकारी बी. एन. सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में उपस्थित अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को विभागों की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, सुरक्षा प्रावधानों एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके उपरांत ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा अनेक मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष मामलों के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए गए। पुलिसिंग से संबंधित शिकायतों—जैसे महिला सुरक्षा, घरेलू विवाद, भूमि विवाद, अवैध खनन, शराब/जुआ गतिविधियाँ, गश्त व्यवस्था एवं 112 रिस्पॉन्स टाइम—को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से सुना और तत्काल कार्यवाही हेतु थाना एवं बीट स्तर के अधिकारियों को निर्देशित किया।
बीट पुलिस द्वारा ग्राम में नियमित भ्रमण एवं सतर्कता बढ़ाई जाए।महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएँ। भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम सक्रिय रहे। ग्राम प्रहरियों को बीट पुलिस से जोड़कर रात्रि गश्त को मजबूत किया जाए। अवैध खनन, जुआ, शराब जैसे अपराधों पर शून्य-सहिष्णुता की नीति अपनाई जाए। UP-112 वाहन तैनाती एवं रिस्पॉन्स टाइम में सुधार हेतु समीक्षा कर आवश्यक समायोजन किए जाएँ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |