Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: कफ सिरप माफिया का मास्टरमाइंड पकड़ाया परिवार समेत थाईलैंड भागने की तैयारी, 25 करोड़ का फर्जी नेटवर्क बेनकाब।

गिरोह का नेटवर्क सिर्फ दवा से नहीं, बल्कि संगठित वित्तीय तंत्र से चलता था।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा जनपद में कफ सिरप माफिया का किंगपिन भोला प्रसाद जायसवाल कोलकाता से ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाया गया है।ड्रग माफिया शुभम जायसवाल का पिता भोला पूरा परिवार लेकर थाईलैंड भागने की कोशिश में था। लेकिन सोनभद्र पुलिस की पैनी नजर और लगातार चल रही जांच ने इस भगोड़े को विदेश जाने से पहले ही दबोच लिया। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि भोला प्रसाद झारखंड के रांची में शैली ट्रेडर्स के नाम से नकली बिलिंग कर करोड़ों की कोडीन कफ सिरप विभिन्न जिलों में भेजता था। और अब सबसे बड़ा खुलासा स्वयं भोला ने पुलिस को बताया है कि झारखंड में एक गुप्त गोदाम से पूरा कोडीन कफ सिरप रैकेट ऑपरेट होता था। वित्तीय लेनदेन सीए विष्णु अग्रवाल संभालता था। अब SIT और चार जिलों की पुलिस भोला से अलग-अलग पूछताछ करेगी। यह रैकेट सिर्फ तस्करी नहीं बल्कि एक व्यवस्थित ड्रग सप्लाई चेन था। शैली ट्रेडर्स जिसका अस्तित्व जमीन पर नहीं, पर कागजों पर एक विशाल बुकिंग सेंटर की तरह। भोला प्रसाद ने स्वीकार किया कि पूरा कोडीन कफ सिरप का संचालन रांची के एक गोदाम से चलता था। उसी से खेप निकलती उसी से फर्जी बिलिंग तैयार होती और अलग-अलग राज्यों में भेजी जाती। वित्तीय लेनदेन बैंक, नकदी और हवाला, सब कुछ संभालने वाला था सीए विष्णु अग्रवाल। अब पुलिस CA को भी जल्द ही पकड़ सकती है। पुलिस ने सीमाएं तोड़ीं टीम भेजी गई झारखंड 1 नवंबर रांची में छापा पड़ा। गोडाउन से मिलीं 134 पेटियां, कुल 13,400 शीशियां अवैध कफ सिरप की।यानी गोडाउन नेटवर्क का असली दिल। इसके बाद कार्रवाई पहुँची NCR गाजियाबाद में 4 ट्रकों की चेकिंग की गई और मिला 3 करोड़ 40 लाख रुपये की प्रतिबंधित कफ सिरप और 20 लाख रुपये की फंडिंग की नकदी। यह रकम बताती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |