Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अब तत्काल टिकट बुकिंग के लिए OTP जरूरी! 13 ट्रेनों में लागू होगा नया नियम


मध्य रेलवे ने तत्‍काल टिकट बुकिंग पर बड़ा फैसला लिया है। अब बुकिंग के दौरान यात्री के पास ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आएगा, जिसके बाद टिकट बुकिंग होगी। बता दें कि मध्य रेलवे की चुनिंदा ट्रेन में तत्काल कोटे के तहत टिकट बुक कराते समय ओटीपी-आधारित ऑथेंटिकेशन सिस्टम शुरू किया जाएगा। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि इस आरक्षण सुविधा का लाभ केवल वास्तविक यात्रियों को मिले।

मध्य रेलवे ने एक विज्ञप्ति में कहा कि नया सिस्टम कंप्यूटरीकृत पैसेंजर रिजर्वेंशन सिस्टम (PRS) काउंटर, अधिकृत एजेंट और IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से बुक किए जाने वाले तत्काल टिकट पर लागू होगी। यह सुविधा 6 दिसंबर से 13 ट्रेन में लागू की जाएगी, जिनमें दुरंतो और वंदे भारत सेवाएं भी शामिल हैं। वहीं, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT)-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के लिए यह एक दिन पहले यानी 5 दिसंबर से प्रभावी होगी। इसके अलावा पुणे-हैदराबाद शताब्दी एक्सप्रेस में यह सिस्टम पहले ही 1 दिसंबर से लागू कर दिया गया है। बता दें कि आने वाले दिनों में यह OTP आधारित तत्काल रिजर्वेशन सिस्टम सभी और ट्रेनों पर भी लागू किया जा सकता है। इससे रेलवे टिकटिंग में पारदर्शिता आएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |