गौरीगंज/अमेठी। जनपद मुख्यालय गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कल द्वारा जहां 34 करोड़ रुपये की लागत से विशेष मरम्मत की गई ,वही 50 सड़कों का लोकार्पण विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद जनता को समर्पित कर दिया गया। लोकार्पण कार्यक्रम गौरीगंज डाक बंगले में आयोजित हुआ जिसमे लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सहित कई प्रहनिधि मौजूद रहे। विधायक राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिन स्थानों पर जलभराव होता था या सड़कें क्षतिग्रस्त हो जाती थीं, उनका विशेष मरम्मत कार्य कराया गया है।
विधायक ने 50 सड़कों का किया लोकार्पण, करोडो़ की लागत से हुआ विशेष मरम्मत कार्य
उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से अब लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। विधायक श्री सिंह ने कहा कि इन सभी विकास कार्यों के लिए उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री परम पूज्य गोरक्ष पीठाधीश्वरयोगी आदित्यनाथ का हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट करता हूँ, जिनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में गौरीगंज विधानसभा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होने कहा कि मैं संकल्पबद्ध हूँ कि गौरीगंज विधानसभा का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो चाहे वह सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य या जनसुविधाओं का क्षेत्र हो। विकास ही हमारा संकल्प है, और जनता की सेवा हमारा ध्येय।
