Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मेट्रो ट्रेन के आगे कूदा शख्स, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत


बेंगलुरु के केंगेरी मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा देखने को मिला। यहां एक व्यक्ति ने मेट्रो ट्रेन के सामने कूद गया, जिससे पर्पल लाइन पर मेट्रो सेवाएं कुछ देर के लिए प्रभावित हुईं। जानकारी के मुताबिक शख्स स्टेशन पर मेट्रो का इंतजार कर रहा था। जैसे ही मेट्रो आई, वह ट्रैक पर कूद गया और मेट्रो की चपेट में आ गया। आनन-फानन में सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। इस हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई।

मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान की जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक लगभग 35-40 साल का है। मौके से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है लेकिन उसके पास एक मोबाइल फोन और कुछ कैश था।

यह घटना सुबह सवा 8 बजे हुई। पुलिस ने पैरामेडिकल टीम के साथ मिलकर शव को तुरंत ट्रैक से हटाया। इस घटना के बाद पर्पल लाइन पर मैसूर रोड से चल्लाघट्टा तक सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं। बाद में सेवाओं को बहाल कर दिया गया। बैंग्लोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) ने X पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सुबह 9:40 बजे तक ज्ञान भारती और चल्लाघट्टा के बीच की सेवाएं पूरी तरह से बहाल कर दी गई हैं। अब पूरे पर्पल लाइन पर ट्रेन संचालन सामान्य समय-सारणी के अनुसार हो रहा है।’

पीक आवर्स में सेवाओं के बंद होने से हजारों यात्रियों को परेशानी हुई। बता दें कि ऐसी ही घटनाएं बेंगलुरु मेट्रो स्टेशनों पर बार-बार देखने को मिल रही है। 2024 में केवल पर्पल लाइन पर ही 5 ऐसे मामले सामने आए थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |