बैरिया/बलिया। बैरिया विधानसभा के अलग-अलग गांवों में कड़ाके की ठंड के बीच प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरुकता अभियान के राष्ट्रीय महासचिव एवं बैरिया कस्बा निवासी कुंवर सुमेर सिंह द्वारा सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया।
बता दें कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैरिया के क्षेत्राधिकारी फहीम कुरैशी द्वारा सुमेर सिंह के पैतृक आवास बैरिया में सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल ओढ़ाने का कार्य किया गया।
बताते चलें कि सुमेर सिंह द्वारा अपने विधानसभा अंतर्गत समाज में विशेष योगदान देने वाले बयोवृद्धों व शिक्षकों को अंगवस्त्रम् से सम्मानित किया। कुंवर सुमेर सिंह अपने जीवन में एक बार नहीं अनेकों बार समाजिक कार्य कर चुके हैं। इनका मुख्य लक्ष्य है कि मुझसे जितना समाजिक कार्य हो सके मैं करुंगा।
उन्होंने बताया कि मैं पूरे जनपद में घुम घुमकर इस ठंड में जरूरत मंदों को कंबल वितरित करने का काम करूंगा। इसके पश्चात श्री सिंह ने हल्दी चट्टी निकट गलहौत बस्ती बादिलपुर में विश्व हिंदू परिषद् के केंद्रीय पदाधिकारी नई दिल्ली सुरेंद्र सिंह के दरवाजे पर भी पहुँच सैकड़ों महिलाओं को कंबल वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज सिंह, मारकंडेय सिंह, रणधीर सिंह, सुधीर सिंह,बच्चा कुंवर, बीएलडी इंटर कॉलेज के प्राचार्य गोपाल सिंह के साथ अनेकों लोग मौजूद रहे उन्होंने बताया कि फिर हाल इस ठंड के मौसम में ये कार्यक्रम आगे भी सुचारू रूप से चलता रहेगा।
