Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

केजीएमयू में महिला रेजीडेंट डॉक्टर पर धर्म परिवर्तन का प्रेशर बनाने वाला डॉक्टर रमीज सस्पेंड


यूपी के लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है। लखनऊ की किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ने एक महिला डॉक्टर पर धर्मांतरण का दबाव बनाने वाले डॉ रमीज को सस्पेंड कर दिया है।

लखनऊ की किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ने धर्मांतरण का दबाव बनाने वाले डॉ रमीज़ को सस्पेंड कर दिया। रेजिडेंट डॉक्टर रमीज, कॉलेज प्रशासन के बुलाने पर मेडिकल कालेज पहुंचे थे। डॉ रमीज ने अपने को बेगुनाह बताया। उन्होंने कहा कि महिला डॉक्टर से उनकी दोस्ती आपसी सहमति से थी। डॉ रमीज का ये भी कहना था कि उनकी शादी अभी नहीं हुई है। कॉलेज प्रशासन ने इसका एफिडेविट मांगा, जो डॉक्टर रमीज ने नहीं दिया। इसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।

हालही में यूपी के लखनऊ में एक महिला डॉक्टर के साथ लव जिहाद और धर्मांतरण की कोशिश की बात सामने आई थी। इस मामले की शिकायत सीएम पोर्टल और महिला आयोग से की गई थी। दरअसल लखनऊ की किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक महिला रेजीडेंट डॉक्टर ने आरोप लगाया था कि एक दूसरे रेजीडेंट डॉक्टर ने उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाया। रेजीडेंट डॉक्टर के पिता ने सीएम पोर्टल और महिला आयोग में इसकी शिकायत की थी। महिला रेजीडेंट पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और एमडी कर रही है।

महिला रेजीडेंट डॉक्टर के घर वालों ने आरोप लगाते हुए बताया था कि जून 2025 में ही महिला रेजीडेंट डॉक्टर की अपने ही डिपार्टमेंट के एक रेजीडेंट डॉक्टर से दोस्ती हुई, जो दूसरे धर्म (मुस्लिम) का था। जब महिला डॉक्टर ने शादी की बात चलाई तो पुरुष डॉक्टर धर्मांतरण की बात करने लगा। जब महिला डॉक्टर ने इसके लिए मना किया तो पुरुष डॉक्टर ने शादी से मना कर दिया। इसके बाद महिला रेजीडेंट डॉक्टर ने खुदकुशी की कोशिश की। ये मामला काफी सुर्खियों में भी रहा था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |