Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

नए साल का जश्न मनाने जरा संभलकर निकलें, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी


दिल्ली में नए साल की पूर्व संध्या यानी 31 दिसंबर 2025 को जमकर जश्न मनाए जाने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में लाखों लोग जश्न मनाने पहुंचेंगे। इसी को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कनॉट प्लेस के आसपास स्पेशल ट्रैफिक व्यवस्था की है। 31 दिसंबर की शाम 7 बजे से लेकर न्यू ईयर सेलिब्रेशन खत्म होने तक कनॉट प्लेस और उसके आसपास के इलाकों में ट्रैफिक पर कड़ी पाबंदियां रहेंगी। यह व्यवस्था सभी निजी और सार्वजनिक वाहनों पर लागू होगी।

कनॉट प्लेस के इनर, मिडल या आउटर सर्कल में बिना वैध पास के किसी भी वाहन को जाने की इजाजत नहीं होगी।

कनॉट प्लेस के आसपास पार्किंग की जगह सीमित है, इसलिए पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर ही गाड़ियों की पार्किंग कराई जाएगी।

दक्षिण दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री रानी झांसी रोड, मंदिर मार्ग, देशबंधु गुप्ता रोड जैसे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। कनॉट प्लेस से चेल्म्सफोर्ड रोड की एंट्री बंद रहेगी। वहीं, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इस व्यवस्था का कोई असर नहीं पड़ेगा।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम की यात्रा के लिए रिंग रोड, मथुरा रोड, भैरो रोड, मदर टेरेसा क्रिसेंट जैसे वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है। उत्तर से दक्षिण या दक्षिण से उत्तर जाने वाले लोगों को इन वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई हैवहीं, पूर्व से पश्चिम या पश्चिम से पूर्व जाने वाले लोगों को रिंग रोड, भैरों रोड, मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, आर.एम.एल. राउंडअबाउट, पार्क स्ट्रीट और शंकर रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |