Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गौरीगंज: जर्जर मकान तोड़ते समय गिरा, एक की मौत


गौरीगंज/अमेठी। जनपद मुख्यालय गौरीगंज के वार्ड नंबर 24 में जर्जर मकान तोड़ते समय अचानक भरभराकर गिरा गया जिससे जहां एक की मौत हो गयी वही एक अन्य घायल हो गया जिसका उपचार चल रहा है।  मिली जानकारी के अनुसार, मकान का ढहा हुआ हिस्सा हटाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक कमजोर दीवार गिर गई और नीचे काम कर रहे दोनों मजदूर मलबे में दब गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दो जेसीबी मशीनों की मदद से तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन एक मजदूर की जांच के दौरान जहां मौत हो गई वही घायल मजदूर की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |