Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मुसाफिरखानाः एसडीएम ने गो आश्रय स्थल का किया निरीक्षण, वितरित किए कंबल


मुसाफिरखाना/अमेठी।
शीत लहर के दृष्टिगत जनपद में निराश्रित गोवंश की सुरक्षा एवं समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारी मुसाफिरखाना अभिनव कनौजिया द्वारा तहसील मुसाफिरखाना अंतर्गत गो आश्रय स्थल मंगरौरा का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ने गौशाला में शीतलहर से बचाव हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निराश्रित गोवंश के लिए चारे, पेयजल, साफ-सफाई, ठहराव एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ठंड के मौसम को देखते हुए गोवंश को सुरक्षित रखने के लिए विशेष सावधानी बरतने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी द्वारा गौशाला में तैनात केयरटेकरों को शीतलहर से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से कंबल वितरित किए गए। उन्होंने केयरटेकरों से गोवंश की नियमित देखरेख, समय पर चारा-पानी उपलब्ध कराने तथा स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |