Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकी: कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए-सतीश शर्मा


रामसनेहीघाट/ बाराबंकी । लोकतंत्र की मजबूती हर मतदाता की भागीदारी से तय होती है। इसी संकल्प के साथ विधानसभा दरियाबाद के क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार में खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री  सतीश चंद्र शर्मा ने विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत विकास खण्ड बनीकोडर के प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर शाहपुर पहुंचकर बूथों का निरीक्षण किया। विद्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री शर्मा ने बूथ संख्या 301 और 302 शाहपुर मुरारपुर का जायजा लिया और मौके पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से एसआईआर की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने दो टूक कहा कि मतदाता सूची से किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटना लोकतंत्र के लिए नुकसानदायक है और इस कार्य में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।मंत्री ने उपस्थित ग्रामीणों से कुशलक्षेम पूछते हुए उनसे संवाद किया और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को लेकर जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध हो, ताकि हर पात्र मतदाता को अपने मताधिकार का अधिकार मिल सके। सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि एसआईआर केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र को सशक्त करने का अभियान है। हर नाम जोड़ा जाना, हर मतदाता का विश्वास जीतनाकृयही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। उनके इस दौरे से न सिर्फ अधिकारियों का मनोबल बढ़ा, बल्कि आमजन में भी यह भरोसा जगा कि उनकी आवाज और उनका वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |