Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

एक दीवाने की दीवानियत! नेटफ्लिक्स पर नहीं, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी


बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' की ओटीटी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पहले कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी. लेकिन अब 'एक दीवाने की दीवानियत' की कंफर्म ओटीटी रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म से पर्दा उठ गया है. इससे साफ हो गया है कि ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर नहीं, बल्कि किसी और प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है.

'एक दीवाने की दीवानियत' इसी महीने क्रिसमस के मौके पर ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. हर्षवर्धन राणे स्टारर ये रोमांटिक फिल्म 26 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी. दर्शक इस फिल्म को जी5 पर एंजॉय कर पाएंगे. इसकी जानकारी खुद ओटीटी प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

जी5 ने 'एक दीवाने की दीवानियत' का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस पर लिखा है- 'इन छुट्टियों में प्यार दस्तक नहीं देता, वो समा लेता है.' पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है- 'इस छुट्टियों के मौसम में, हर गुलाब में इश्क दिखेगा, और उसके कांटों में 'एक दीवाने की दीवानियत'! 'एक दीवाने की दीवानियत' का प्रीमियर 26 दिसंबर से, सिर्फ जी5 पर.'

एक दीवाने की दीवानियत' 21 अक्टूबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म का बजट 25 से 30 करोड़ रुपए था और सैकनिल्क के मुताबिक इसने बॉक्स ऑफिस पर 78.98 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. 'एक दीवाने की दीवानियत' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे के साथ सोनम बाजवा लीड एक्ट्रेस के किरदार में नजर आई थीं. मिलाप जवेरी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शाद रंधावा और सचिन खेडेकर भी अहम रोल में दिखाई दिए थे.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |