Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः भारत रत्न अटल की जन्म शताब्दी के अवसर पर आरआरपीजी कॉलेज में भाषण एवं एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता का किया गया आयोजन! अटल के जन्मदिवस पर हुआ कार्यक्रम


अमेठी।  रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (आरआरपीजी) में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंतीध्जन्म शताब्दी वर्ष के समापन के अवसर पर श्सुशासन का महत्वश् विषय पर भाषण प्रतियोगिता एवम अटल पर आधारित श्कविताओं का एकल काव्य पाठ प्रतियोगिताश्  का आयोजन किया गया।  प्राचार्य डॉ.ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कार्यक्रम को सबोधित करते हुए कहा कि शासन के इस कार्यक्रम का उद्देश्य अटल बिहारी बाजपेयी के विचारों, आदर्शों, काव्यात्मक संवेदनाओं एवं उनके द्वारा प्रतिपादित सुशासन की अवधारणा को विद्यार्थियों तक पहुँचाना है। एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में कार्यक्रम के संयोजक प्रो.सुरेन्द्र प्रताप यादव एवं डॉ.सीमा सिंह जबकि भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. पवन कुमार पाण्डेय एवं डॉ. रणविजय सिंह रहे। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीपांशु यादव बी.ए. तृतीय सेमेस्टर का छात्र तथा एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एम.काम. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा दिशा सिंह ने प्राप्त किया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ.अनूप कुमार सिंह ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन का अनुभव उनकी प्रमुख कविताओं में दर्शन करने को मिलता है। प्रतिभागियों ने अटल की ओजस्वी, राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत एवं मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण कविताओं का सजीव एवं भावपूर्ण पाठ प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र- छात्राएं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |