तिलोई: खंभे से टंगा मिला बुजुर्ग का शव, हत्या की आशंका
December 19, 2025
तिलोई/अमेठी। मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डिहवा मजरे अरियावां गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गुरूवार की शाम गांव निवासी सतई पासी(60 वर्ष)का शव पूर्व प्रधान मोहम्मद रजा के दरवाजे बिजली के खंभे से टंगा मिला।परिजनों के मुताबिक म्रतक सतई पासी घर से शंकरगंज चश्मा बनवाने निकले थे।शंकरगंज से लौटते समय घटना हुई है।और घटना की जानकारी उन्हें शाम करीब 7 बजे हुई है।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची मोहनगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल मे जुट गई है। बहरहाल म्रतक का शव जिन परिस्थितियों में बिजली के खंभे से टंगा था इससे प्रतीत होता था कि उसके साथ जरूर कोई न कोई अनहोनी हुई है।अब सारा मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर निर्भर है।म्रतक के परिजनों के मुताबिक सतई पासी गांव के सीधे साधे मिलनसार व्यक्ति थे।परिजनों ने किसी के ऊपर कोई किसी तरह की आशंका जताने से इंकार किया है परिजनों ने गांव में किसी से कोई निजी दुश्मनी से इंकार किया है।खबर लिखे जाने तक पुलिस को इस संबंध में परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
.jpg)