Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

परिणीति चोपड़ा ने बेटे नीर के साथ सेलिब्रेट किया पहला क्रिसमस


इस साल बॉलीवुड सेलेब्स ने बड़े ही धूमधाम से क्रिसमस सेलिब्रेट किया. वहीं एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने पहले बच्चे के साथ इस खास दिन को बेहद सादगी और प्यार भरे अंदाज में फैमिली के साथ मनाया. जिसकी खूबसूरत झलक एक्ट्रेस ने वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर की है.

परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक खास वीडियो शेयर की, जिसमें उन्होंने राघव चड्ढा के साथ अपने खूबसूरत क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलक दिखाई. इस वीडियो में पहली बार उनके बेटे नीर का नाम भी नजर आया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया. वीडियो की शुरुआत परिणीति और राघव के साथ में पेपरमिंट चॉकलेट शेयर करने से होती है. कपल ने इस मौके पर कैजुअल और कंफर्टेबल लुक चुना था. वीडियो में सजे हुए क्रिसमस ट्री, जलती मोमबत्तियां, खाने की प्लेट्स और एक गर्मजोशी से भरे माहौल की झलक देखने को मिली.

हालांकि, वीडियो में जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वो था सॉक्स का पेयर, जिस पर उनके बेटे नीर का नाम लिखा हुआ था. परिणीति ने इस वीडियो को मजेदार कैप्शन के साथ शेयर किया, 'पेपरमिंट चॉकलेट और चीज फोंड्यू वाली क्रिसमस. आपको पता है कि मैंने यह रील तब बनाई है, जब यह इतनी बुरी तरह से एडिट की गई है.'

बता दें, बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा से 24 सितंबर, 2023 में शादी रचाई और फिर इस कपल ने 19 अक्टूबर, 2025 को अपने बेटे नीर का वेलकम किया. कपल ने अगस्त 2025 में एक पोस्ट के साथ ये गुड न्यूज शेयर की. वहीं जन्म के लगभग एक महीने बाद, परिणीति और राघव ने एक खूबसूरत पोस्ट शेयर किया और अपने बेटे का नाम नीर बताया. बता दें कि बेटे के जन्म के बाद से परिणीति ने ज्यादातर पब्लिक इवेंट्स से दूरी बना ली है और अपने बेटे पर ध्यान दे रही हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |