Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः 10 हजार का इनामी गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद


मसौली/बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। स्वॉटध्सर्विलांस टीम एवं थाना सफदरगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यूपी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 10 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो. हनीफ पुत्र स्व. मोहर्रम अली निवासी ग्राम मकदूमपुर, थाना कोठी, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर तथा एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया है।पुलिस के अनुसार मैनुअल इंटेलीजेंस एवं डिजिटल डेटा के आधार पर अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई। बताया गया कि मो. हनीफ तीन अलग-अलग आपराधिक मुकदमों में वांछित चल रहा था और लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी।पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |