Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः एसआईआर के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर किया सम्मानित


कन्नौज। जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष मे 198 कन्नौज (अ०ज०) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी गुगरापुर रतिराम को विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (ैप्त्) के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रतिराम द्वारा 86 प्रतिशत मैपिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया जो जनपद के समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों मे सर्वाधिक है।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण अद्यतन एवं पारदर्शिता लोकतंत्र की मजबूती की आधारशिला है। विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत किया गया यह कार्य निष्पक्ष एवं सुचारु निर्वाचन प्रक्रिया को सुनिश्चित करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य के लिए रतिराम की सराहना करते हुए अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी इसी प्रकार निष्ठा समर्पण एवं समयबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चैधरी उप जिलाधिकारी सदर सुश्री वैशाली प्रशिक्षु आईएएस अर्पित कुमार उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |