गुरसहायगंज/कन्नौज। बांके बिहारी कॉम्प्लेक्स तिर्वा रोड गुरसहायगंज में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अनुराग गुप्ता ने की संचालन नगर महामंत्री राकेश कौशल किया जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश संयुक्त महामंत्री सुशील दुबे, जिला संयुक्त महामंत्री संजीव कुमार गुप्ता व जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकुमार पाठक,विजय दुबे मौजूद रहे बैठक में आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई।
जिसमें जिला संयुक्त महामंत्री संजीव गुप्ता ने आगामी 28 दिसंबर को प्रदेश कार्यसमिति होगी उसके बारे में विस्तार से बताया प्रदेश संयुक्त महामंत्री सुशील कुमार दुबे ने सदस्यता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामकुमार पाठक ने संगठन में संगठित होकर व्यापारियों की समस्याओं को निस्तारित कराने का प्रयास करना चाहिए इस पर चर्चा की और पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रम को लेकर जिम्मेदारी सौंपी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विजय दुबे जी ने वदसपदम खरीदारी न करने की सलाह दी और अपने व्यापारियों से खरीदारी करने के लिए प्रेरित किया बैठक में नगर में जाम की समस्या, मंडी समिति बनाने की मांग, प्रसाशन से नगर के भीतर चेकिंग न करके नगर के बाहर ही वाहनों की चेकिंग करने की मांग की गई इन सभी समस्याओं को लेकर नगर अध्यक्ष अनुराग गुप्ता ने कहा कि संबंधित अधिकारी को अवगत कराकर समस्या का निराकरण कराने का प्रयास करेंगे
बैठक में कमलेश राजपूत, टिंकू बाथम, भूरा कठेरिया, सूरज खान, मनोज गुप्ता, यतीश प्रजापति, उदित गुप्ता, संदीप कटियार, भैया लाल दुबे, आनंद यादव , कयूम खान, दयाशंकर कटियार, सुशील राठौर, पी के सिंह,
कंचन गुप्ता , सिद्धार्थ कौशल, पुष्कर गुप्ता, अंशुल गुप्ता, प्रदीप शर्मा, नसीर अहमद, इमरान खान, बबलू गुप्ता, गोरी गुप्ता, अवधेश गुप्ता, टीटू गुप्ता, गंगा सिंह कुशवाहा, दीपक गुप्ता आदि पदाधिकारी मौजूद रहे ।
.jpg)