लखनऊः पैमाइश विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला से मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप
December 18, 2025
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन महिंगवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डींगुरपुर तहसील बख्शी का तालाब में भूमि पैमाइश को लेकर विवाद गंभीर रूप लेता जा रहा है। वहीं पीड़ित दीपू पुत्र रामविलास निवासी डींगुरपुर ने आरोप लगाया है कि एसडीएम के आदेश पर लेखपाल द्वारा पुलिस बल व ग्रामीणों की मौजूदगी में भूमि की पैमाइश कराई गई थी,जिसके अनुसार सीमांकन कर खंभे गड़वाए गए थे। आरोप है कि 17 दिसंबर 2025 को विपक्षी राजा राम पुत्र सकटू ने निर्धारित सीमा के भीतर करीब दो फीट की मेड बना ली, जब दीपू ने इस पर आपत्ति जताई और मेड हटाने को लेकर सवाल किया, तो विवाद बढ़ गया। पीड़ित का कहना है कि इसके बाद वह अपने काम पर चला गया। इसी दौरान विपक्षी राजा राम के पुत्र सुशील और बीनू ने मिलकर गांव के बाहर पीड़ित की माता को घेर लिया और उनके साथ गाली-गलौज व वाद-विवाद करते हुए जान से मारने का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपियों ने कहा कि यदि वह दोबारा जमीन के आसपास दिखा तो उसे जान से मार दिया जायेगा। वहीं पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि इससे पूर्व भी आरोपियों द्वारा उनके रिश्तेदारों व भाई-बंधुओं के साथ मारपीट की जा चुकी है। वर्तमान में पूरा परिवार भय के साये में जी रहा है। पीड़ित ने प्रशासन और पुलिस से सुरक्षा की मांग कर मामले को लेकर महिगवां थाना पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
.jpg)