Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः ऑटो में बैठे यात्री का उचक्कों ने मोबाइल फोन उड़ाया


लखनऊ। आलमबाग मैट्रो स्टेशन के नीचे उचक्कों ने ऑटो में बैठे एक पैसेंजर का मोबाइल फोन चोरी कर लिया।पीड़ित यात्री ने आलमबाग थाने पर शिकायत की हैं। मूलरूप से जनपद कानपुर इंद्रप्रस्थ रतन लाल नगर के रहने वाले मदन गोपाल उपाध्याय के अनुसार वह रविवार लखनऊ चारबाग से टीपी नगर जाने के लिए एक ऑटो में सवार हुए थे अभी वह आलमबाग बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन के निचे पहुंचे ही थे कि उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया। जिसपर पीड़ित ने आलमबाग थाने पहुंच ऑटो में ही सवार दो युवकों पर चोरी की आशंका जता शिकायत किए है।आलमबाग अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक फूलचंद्र के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज ऑटो एवं उसपर सवार दोनों युवकों के तलाश में एक टीम गठित किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |