Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः बकरी चराने गई नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट


बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरी चराने गई 12 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने थाना पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे उसकी पुत्री गांव के बाहर बकरियां चराने गई थी। इसी दौरान गांव का ही युवक सलमान पुत्र नन्हे शाह नाबालिग को बुरी नीयत से पकड़कर गन्ने के खेत की ओर ले जाने लगा।

पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। महिला का आरोप है कि जब वह घटना की शिकायत करने आरोपी के घर पहुंची तो उसके पिता व मां ने गंदी-गंदी गालियां देते हुए उसे भगा दिया और दोबारा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता की मां ने यह भी बताया कि इससे पहले भी आरोपी उसकी नाबालिग पुत्री का पीछा कर चुका है, जिससे परिवार में भय का माहौल बना हुआ था।

इस संबंध में थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |