Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकी: गुमशुदा बच्ची को पुलिस ने परिजनों को सौंपा


बाराबंकी । महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर चलाए जा  रहे मिशन शक्ति फेज-5 के तहत थाना कोतवाली नगर की मिशन शक्ति (एंटी रोमियो) टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए एक गुमशुदा बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार  बीते 14 दिसंबर  को थाना कोतवाली नगर की मिशन शक्ति टीम रेलवे स्टेशन  पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में एक नाबालिग लड़की काफी देर से अकेली घूमती हुई दिखाई दी। टीम प्रभारी रमेश कुमार एवं महिला आरक्षी प्रीति तिवारी ने बच्ची से पूछताछ की तो उसने अपना पता ग्राम सद्दीपुर मजरा अजगना, थाना जहांगीराबाद बताया। बच्ची ने बताया कि वह घरवालों से नाराज होकर घर से चली आई थी।

मिशन शक्ति टीम ने बच्ची के परिजनों से संपर्क किया और उन्हें मौके पर बुलाया। आवश्यक पूछताछ एवं पुष्टि  के बाद बच्ची को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्ची को पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |