संग्रामपुर: थाने का एसपी ने किया निरीक्षण, दिया निर्देश
December 24, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी अर्पणा रजत कौशिक ने बुधवार को संग्रामपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने महिला हेल्थ डेस्क और वात्सल्य केंद्र का मुआइना किया। एसपी ने महिला यंग बाल अपराधों पर संवेदनशीलता और त्वारिक कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके अलावा पुलिस कर्मियों को रात गश्त जनसुनवाई पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। वार्षिक निरीक्षण के दौरान मलखाना, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस, बीट, और सफाई व्यवस्था देखी। लंबित विवेचनाओं और प्रार्थना पत्र को जल्द निपटने के लिए निर्देश दिया। उन्होंने महिला एवं बाल अपराधों को संवेदनशीलता , पीड़ितों से सम्मानजनक व्यवहार, व त्वारिक कार्यवाही के थाना प्रभारी संग्रामपुर अखिलेश सिंह को निर्देश दिया। एंटी रोमियो, हुआ मिशन शक्ति की टीम को सक्रिय बनने व साइबर अपराधों की रिकवरी बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। साथ में भोजनालय का भी निरीक्षण करके प्रोटीन युक्त भोजन बनाने की सलाह दी ।पुलिस कर्मियों को रात्रि गश्त,बीट पुलिसिंग , जनसुनवाई को प्राथमिकता देने को प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान थाने में अमेठी सीओ मनोज मिश्रा सभी उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, सुरेश चंद्र यादव,राम प्रकाश यादव, राजेश कुमार सिंह विनोद तिवारी, रामकुमार यादव हेड मुहर्रिर राम धनी , समस्त महिला कर्मी व हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल मौजूद रहे।
