Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः शादी के तीन साल बाद विवाहिता से मारपीट, दूसरी महिला से संबंध का आरोप, ससुराल से निकाला


बीसलपुर। शादी के तीन साल बाद विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे ससुराल से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति पर गांव की ही एक अन्य महिला से अवैध संबंध रखने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव इटौरिया ता. बिहारीपुर निवासी गनपत राम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी तीन वर्ष पूर्व दियोरिया थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया राधे निवासी जगदीश प्रसाद के पुत्र प्रदीप कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था।

शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में पता चला कि पति के गांव की ही एक महिला से संबंध हैं। इसका विरोध करने पर ससुराल पक्षकृससुर, सास, जेठ और जेठानी ने मिलकर विवाहिता के साथ मारपीट की। आरोप है कि बाद में पति ने पत्नी को मायके छोड़ दिया। पीड़िता ने अपने पिता के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक गौतम सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |