बीसलपुर। बहला-फुसलाकर एक युवती को भगाने और उसके साथ 45 हजार रुपये की नकदी व लाखों रुपये के जेवर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक दर्जन नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बीसलपुर के एक मोहल्ला निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 22 वर्षीय बहन को वसीम, इरशाद, दिलशाद, आमिर, मुमताज, वसीम की मां, अमन, रौनक निवासी खटीमा (ऊधम सिंह नगर), इशरत, महक, हनीफ और रिफा निवासी बीसलपुर ने मिलकर बहला-फुसलाकर भगा लिया।पीड़ित का आरोप है कि युवती अपने साथ घर में रखे 45 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवर भी ले गई है। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)