Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः किसान पाठशाला में दलहन-तिलहन खेती पर दिया गया जोर! गन्ने के साथ मिश्रित खेती से बढ़ेगी किसानों की आय- अनिल वर्मा


बीसलपुर।विकासखंड बीसलपुर के गांव दौलतपुर हीरा में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर अनिल वर्मा ने किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। गेहूं और धान का बीज सब्सिडी पर उपलब्ध कराया जा रहा है, वहीं किसान सम्मान निधि के रूप में प्रति किसान 2000 रुपये दिए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे गन्ने के साथ उर्द, मसूर, मटर और सरसों जैसी दलहन-तिलहन फसलों की खेती करें, जिससे आय में वृद्धि हो सके।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान, बीटीसी सदस्य, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं कृषि विभाग से एडीओ लालाराम सहित कई किसान उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |